फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंड्या बुग्याल में बकरी चराने गए युवक की ग्लेशियर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। ग्राम सभा न्यू सोबला के बुग्याल में बकरी चराने गए युवक की ग्लेशियर की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

न्यू सोबला ग्राम के जिमिर गांव निवासी 26 वर्षीय ईश्वर सिंह बकरी चराने के लिए मंड्या के बुग्याल में 15-20 दिन पूर्व गया था। जंगल से बकरियों को वापस लाने के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आने से वह सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। बर्फ में दब जाने से उनकी मौत हो गई। अन्य भेड़-बकरी पालकों ने इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान अंजू देवी को दी। जिसकी सूचना प्रधान ने प्रशासन को दी। बुधवार को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर शव को सीएचसी धारचूला पहुंचाया। जहां पर एसआई हरजीत सिंह ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। डॉ. एमके जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें