पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के क्वितड़ निवासी 20 वर्षीय युवक को अज्ञात लोगों ने पीट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को क्वीतड़ निवासी करन चौपखिया मेले में गया। वहां अज्ञात लोगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घटना में उसकी पीठ और पेट में गंभीर चोट आई। आस-पास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ डॉ. कमल ने बताया कि चिकित्सकों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है।