फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवा एक साल से बंद

Sun, 20 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएनएल की लचर सेवा से बासबगड़ क्षेत्र के लोग परेशान हैं। यह सेवा एक साल से बंद पड़ी है। बंद सेवा के पीछे पीएमजीएसवाई की मनमानी बताया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पीएमजीएसवाई ने लाइन काट दी है। अब लोगों ने तत्काल बीएसएनएल सेवा सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई धारचूला एक वर्ष पहले से नाचनी-बांसबगड़ सड़क का चौड़ीकरण कार्य कर रही है, जिससे 12 किमी की दूरी तक बिछे केबल के टुकड़े-टुकड़े हो चुके हैं। खेतभराड़ के ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह, बांसबगड़ की दीपा देवी, कनिष्ठ प्रमुख देवकी देवी, रमेश राम, हर्ष सिंह का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा चरमराने से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। इन लोगों ने जल्द केबल बिछाने की मांग की है।

उधर, बीएसएनएल अल्मोड़ा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एचसी पांडे का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुए कार्य से पूरी लाइन ध्वस्त हो चुकी है, केबल कटकर बेकार हो गई है। अब नए केबल की आवश्यकता है, जिसका खर्च पीएमजीएसवाई को ही वहन करना पड़ेगा। इस कार्य को करने के लिए तीन लाख रुपये प्रति किमी की लागत आएगी।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई धारचूला के सहायक अभियंता कैलाश चंद आर्य ने कहा कि यह सड़क पूर्व में लोनिवि डीडीहाट के अंतर्गत थी, जो एक वर्ष पूर्व ही हस्तांतरित हुई है, अगर लोनिवि डीडीहाट ने पूर्व में अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया होगा तो विभागीय प्रक्रिया के आधार पर जल्द ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें