फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत नेपाल बॉर्डर पर सैनिक स्मारक दिलाएगा वीरों की याद

Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। पूर्व सैनिकों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा बॉर्डर पर झंडा पार्क और स्मारक निर्माण स्वीकृत किया था। इसमें अब चंपावत जिले के सेना शहीदों के नाम अंकित किए जाने का कार्य किया जाना बाकी है। बीते दिवस डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन, नगर पंचायत प्रशासन और गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने सैनिक स्मारक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बनबसा में भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के स्वागत गेट के निकट निर्माणाधीन झंडा पार्क पर करीब 38 लाख रुपये की लागत से बन रहे सैनिक स्मारक का कार्य अब अंतिम चरण पर है। जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास (सोल्जर बोर्ड) अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल उमेद सिंह ने बताया कि शहीद स्मारक पर जिले के 62 सैनिक शहीदों के नाम अंकित किया जाना बाकी है।
गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा के सदस्यों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक के लिए भूमि और निर्माण राशि स्वीकृत की थी। डीएम के निर्देश पर बीते दिनों बनबसा नगर पंचायत के जेई शंकर कलौनी, लेखपाल प्रकाश चंद, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, उपाध्यक्ष कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी आदि ने सैनिक स्मारक का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें