फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डोली में नापी ढाई किमी की चढ़ाई, डाॅक्टर मिला न मिल सकी दवाई

Sat, 11 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली में बासीखेत से डोली के सहारे बुजुर्ग महिला को सड़क तक लाते ग्रामीण। स्रोत :संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली तहसील में सड़क सुविधा से महरूम विभिन्न गांवों के लोगोें को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बासीखेत गांव की बुजुर्ग महिला बीमार पड़ी तो उसे डोली पर रखकर ग्रामीण पीएचसी ले आए। वहां डाॅक्टर नहीं मिलने पर महिला को सीएचसी ले जाकर इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

बासीखेत गांव की बसंती देवी (70) की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई थी। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों ने उसे ढाई किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर डोली के सहारे देवराड़ी पंत में मुख्य सड़क पहुंचाया। यहां से ग्रामीण उसे वाहन के सहारे चार किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकोट ले गए। यहां इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिला। यहां से ग्रामीण उसे 14 किलोमीटर दूर सीएचसी गणाई ले गए, जब जाकर उसे इलाज मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि बासीखेत सहित आसपास के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। बीमारों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना नियती बन चुका है। बनकोट स्वास्थ्य केंद्र में भी छह महीने से डॉक्टर ना होने से क्षेत्र के लोगा इलाज के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीण ठाकुर सिंह डसीला ने कहा कि गांव तक सड़क और स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती होनी चाहिए।
कोट
पूरे जिले में डाक्टरों की कमी है। बनकोट स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात नहीं है। डाॅक्टरों की नई नियुक्तियां होनी हैं। प्राथमिकता के आधार पर बनकोट केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। डॉ. पवन कार्की, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें