फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बड़ालू झील के पास बच्चों के लिए बनेगा झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। बड़ालू झील में बोटिंग के लिए तीन नाव और मिल चुकी हैं। बच्चों के लिए झूला भी पहुंच चुका है। झील के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


बड़ालू में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए दो वर्ष पूर्व झील का निर्माण हुआ था। झील तो बन गई परंतु उसमें वोटिंग शुरू न हो पाने से लोगों की आवाजाही कम हो रही थी। ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी के प्रयासों से झील में विभिन्न कार्यों के लिए मुख्यमंत्री बॉर्डर डेवलपमेंट योजना के तहत 12 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इस धनराशि से जॉर्विंग वॉल, लाइफ जैकेट, कूड़ेदान, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, बेंच और तीन पैदल बोट खरीद ली गई हैं। आचार संहिता हटने के बाद इस सामान को झील के पास लगाया जाएगा। इसके बाद यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा है कि झील स्थल पर सोलर लाइट, सीसीटीवी और बाउंड्री वॉल लगाए जाने की जरूरत है।

कोट

एमवीएडीपी के तहत बड़ालू झील के लिए तीन पैडल नाव सहित अन्य सामान मिल चुका है, आचार संहिता हटने के बाद सामान को लगाया जाएगा। इसका संचालन ग्रामसभा करेगी। - नीरज ओली, सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें