फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहले नवरात्र पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sun, 11 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सीमांत क्षेत्र मंच स्थित प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। जिला मुख्यालय चंपावत, टनकपुर और लोहाघाट से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहीं, पड़ोसी देश नेपाल से आए भक्तों ने भी गुरु गोरखनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। गुरु गोरखनाथ मंदिर सीमांत क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। विभिन्न पर्वों और धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें