फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Tue, 08 Apr 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के दौरान चौथी मंजिल से नीचे गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरेली निवासी अरविंद सिंह (34) पुत्र श्रीपाल सिंह चंडाक, मोस्टमानू के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को वह मेडिकल कॉलेज के भवन की चौथी मंजिल में चिनाई का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें