फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्कोट के रसगाड़ी में भूस्खलन से मकान ध्वस्त, मलबे में दबकर युवक की मौत

Fri, 28 Nov 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भुवन जोशी-फाइल फोटो।
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। भीतर सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। राजस्व की टीम ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के चार बजे हुई। रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से नीचे बना ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिर गई और पहाड़ी से निकला मलबा और बोल्डर दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया। भीतर सो रहा ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया। परिजनों के लिए भारी मात्रा में डंप मलबे को हटाना असंभव था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मलबा हटाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
युवक भुवन जोशी की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने बताया कि घर के ऊपर बनी सिंचाई गूल के क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा था जो भूस्खलन का कारण बना है। तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें