फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में एनएच पर लखनपुर पहाड़ी से दरकी विशाल चट्टान, बड़ा हादसा होने से बचा

Sun, 05 Apr 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब सात बजे बगड़ीहाट के पास लखनपुर पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर गिर गया। इससे यातायात तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। इस दौरान कई वाहन दोनों ओर फंस गए जिससे यात्रियों और वाहन चालकाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जौलजीबी से पहले बगड़ीहाट के पास लखनपुर की विशाल पहाड़ी है। इसकी चट्टानें काफी कठोर हैं। शनिवार शाम पहाड़ी से विशाल चट्टान टूट कर दरक गई। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा और बड़ा हादसा होने से बच गया।चट्टान दरकने पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोल्डर तेजी से नीचे की ओर गिरा।
बता दें कि सड़क के नीचे काली नदी तेज वेग से बहती है। यह क्षेत्र खतरनाक जोन में भी आता है। बगड़ीहाट के पूर्व प्रधान राम सिंह ने बताया कि सूचना पर बीआरओ की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बोल्डर और मलबे को सड़क से हटाकर रात 10:30 बजे यातायात सुचारु किया गया। इससे सड़क पर फंसे वाहन चालक और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सभी गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें