फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर जाम से हृदयरोगी की जान पर बनी

Sat, 05 May 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/चंपावत
विज्ञापन
लोहाघाट के बाराकोट के पास लगे जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारहमासी सड़क बनने के बाद भले ही हजारों लोगों को लाभ देगी, लेकिन इसके निर्माण के चलते लगने वाला जाम लोगों के लिए जी का जंजाल बनने लगा है। शनिवार को पिथौरागढ़ से टनकपुर के पास धौन तक लगे जाम में हृदय रोगी को लेकर जा रही एंबुलेंस कई बार फंसी। इससे मरीज की जान पर बन आई। मरीज को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था। 

विज्ञापन


गंगोलीहाट के रौतेड़ा निवासी हार्ट के मरीज बहादुर सिंह (62) को उनका बेटा लक्ष्मण सिंह लखनऊ ले जा रहे थे। पहली बार दोपहर करीब दो बजे एंबुलेंस मीना बाजार के पास लगे जाम में फंस गई। मीना बाजार के पास बारहमासी सड़क का काम चल रहा था। एंबुलेंस देखकर भी सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने सड़क खोलने की जहमत नहीं उठाई। यहां पर 2.45 तक जाम लगा रहा। एक 108 आपातकालीन वाहन भी इस स्थान पर फंसा रहा। मीना बाजार के पास जाम खुला तो चंपावत जिले के बाराकोट के पास फिर सड़क निर्माण के कारण जाम लगा था। 3 बजे से लगा जाम 3:40 पर खुला।  

एंबुलेंस के पीछे-पीछे चल रहे टनकपुर जा रहे दिगरामुवानी (पिथौरागढ़) के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि लोहाघाट से पहले बापरू में बारहमासी सड़क के कारण सड़क जाम थी। वहां पर एंबुलेंस करीब चार बजे पहुंची। बापरू में काफी पहले से लगा जाम शाम 4:25 बजे खुला। चंपावत से आगे धौन नामक स्थान पर एक बार फिर एंबुलेंस जाम में फंस गई। वहां पर 5:20 बजे एंबुलेंस पहुंची थी। यहां पर सड़क निर्माण का काम कर रहे लोगों ने एंबुलेंस को देखकर तेजी से मलबा हटाते हुए शाम 5:45 बजे सड़क खोल दी। इसके बाद टनकपुर का सफर बगैर बाधा के पार हुआ। सड़क जाम होने के दौरान एंबुलेंस के साथ चल रहे बीमार बहादुर सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह बेहद परेशान हो थे। जिला पंचायत सदस्य कुमार का कहना था कि कम से कम बीमार लोगों के लिए तो सड़क चौड़ीकरण का काम बाधा नहीं बनना चाहिए।  
विज्ञापन


सड़क को आधे घंटे से अधिक समय तक बंद नहीं रखने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। चार मई को ठेकेदारों को इस बाबत नोटिस जारी किया गया है। एंबुलेंस के लिए तत्काल सड़क खोलने के निर्देश हैं। सड़क की धूल से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए पानी का छिड़काव के निर्देश हैं। इसका उल्लंघन करने वाले ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।  -एलडी मथेला अधिशासी अभियंता एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें