फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आबादी के नजदीक बना दिया कूड़े का डंपिंग जोन, बदबू से लोग परेशान

Fri, 24 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। देश और प्रदेश में स्वच्छता के दावे कर तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रशासन, स्थानीय निकायों की सरकार और अन्य संस्थाएं इसमें भागीदारी कर रही हैं। पर्यटक स्थल बेड़ीनाग में आबादी के नजदीक बना कूड़े का डंपिंग जोन इन सभी दावों और अभियानों को हवाई साबित कर रहा है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में नगर पंचायत अब तक कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन नहीं बना सकी है। नगर के पास आबादी के नजदीक पौसा-पोस्ताला मार्ग पर नगर से निकलने वाला कूड़ा डंप कर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। यहां डंपिंग जोन बनाने से आसपास के लोगों के साथ ही पर्यटक और व्यापारी दुर्गंध से परेशान हैं। हालात यह हैं कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
रिहायशी क्षेत्र में कचरा एकत्र करने का लोग कई बार विरोध कर इसके उचित समाधान की मांग नगर पंचायत के अधिकारियों से कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत अब तक डंपिंग जोन के लिए उचित स्थान नहीं खोज सकी है इसकी मार क्षेत्र के लोग सह रहे हैं। लोगों का कहना है कि कूड़ा सड़ने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। यदि इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बच्चे-बुजुर्ग सहित अन्य लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन



बोले लोग

‎नगर पालिका ने कूड़े का डंपिंग जोन रिहायशी इलाके में बनाया है जिससे यहां लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है। इसका असर लोगों के व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। - नरेश पंत, होटल व्यवसायी


‎पौसा-पोस्ताला मार्ग पर खुले में बनाए गए डंपिंग जोन से स्थानीय व्यापारी परेशान हैं। कूड़े से उठती बदबू और मक्खियों से ग्राहक दुकानों में आने से कतरा रहे हैं। कारोबार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। - नरेंद्र सिंह कार्की, व्यापारी


‎मैं यहां किराये के भवन में व्यवसाय करता हूं। नजदीक ही नगरपालिका का डंपिंग जोन होने से यहां बदबू और मक्खियों से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस डंपिंग जोन को रिहायशी इलाके से जल्द दूर किया जाना चाहिए- भगवंत सिंह गड़िया, व्यवसायी

‎पौसा पोस्ताला मार्ग पर नगर पालिका के कचरा एकत्र करने से पेट्रोल भरवाने आने वाले लोग बेहद परेशान रहते हैं। दिन भर मक्खियों और बदबू से पूरा क्षेत्र प्रदूषित रहता है। कचरा यहां से दूर डंप किया जाना चाहिए। - नरेंद्र बोरा, पेट्रोल पंप कर्मचारी
कोट

बेड़ीनाग में कूड़े के डंपिंग जोन के लिए जमीन के चयन के लिए राजस्व विभाग से कहा गया है। जमीन मिलते ही डंपिंग जोन हटा लिया जाएगा। यहां वर्तमान में अस्थायी तौर पर कचरा डंप किया जा रहा है और यहां नियमित सफाई कराई जा रही है। - ‎भगवत पांडे, ईओ, नगर पालिका बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें