लोहाघाट (चंपावत)। दिवाली पर्व पर नगर पालिका बरात घर फील्ड में पांच नवंबर से पटाखा बाजार लगेगा। मंगलवार को तहसील परिसर में प्रशासन और व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसडीएम नीतू डांगर ने बताया कि 40 दुकानें लगाई जाएंगी। दुकानों का आवंटन चार नवंबर को पर्ची सिस्टम से होगा। बाजार पांच से नौ नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालित होगा। सुरक्षा के लिए दुकानदारों को पानी, रेत और अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, ईओ सौरभ नेगी, तहसीलदार मुहीउद्दीन, अग्निशमन प्रभारी हंसदास सागर, कुंदन बोहरा और दिनेश सुतेड़ी आदि थे।