चंपावत। नगरपालिका सभागार में अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक चार नवंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में माननीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि बैठक में अधिक से अधिक अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखने की अपील की है।