फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से रजाई-गद्दों की दुकान में लगी आग 

Mon, 18 Dec 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जौलजीबी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
जौलजीबी में आग से स्वाहा रजाई, गद्दे की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जौलजीबी में रजाई गद्दों की एक दुकान में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से दुकान का सारा सामना जलकर नष्ट हो गया। राजस्व विभाग ने पांच लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है।

सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे हरीश ओझा की पत्नी नरेंद्री ओझा अपनी गोशाला में गई थीं। गोशाला के बगल में टिनशेड में रफीक मंसूरी पुत्र यासीन अली की रजाई गद्दों की दुकान है। दुकान से धुआं उठता देख नरेंद्री ओझा ने अपने पति आग लगने की जानकारी दी। नदी पार नेपाल में तैनात नेपाली पुलिस कर्मी ने सीटी बजाकर आग लगने के संकेत दिए। जानकारी मिलते ही एसएसबी और पुलिस के साथ स्थानीय लोग, व्यापारी आग बुझाने में जुट गए। काफी देर की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से रफीक की दुकान में रखी 58 रूई की गांठें, दो फाइबर, तीन कपास की गांठें, रूई धुनाई मशीन, मोटर, 150 रजाई-गद्दे, 200 रजाई के कवर जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र धामी ने आग लगने से पांच लाख के नुकसान का आकलन किया है। पीड़ित रफीक ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि आग यदि रात में लगी होती तो कई अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। एसएसबी के रोशन कुमार, उत्तम रॉय, धीरेंद्र सिंह, रोशन सिंह, संदीप शानू, थानाध्यक्ष भीम भास्कर आर्या, ग्राम प्रधान कमला चंद ने आग बुझाने में मदद की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें