फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जगह लगी आग, नौ हेक्टेयर जंगल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सीमांत के जंगल अब सुलगने लगे हैं। इस सीजन में नौ हेक्टेयर जंगल खाक हो गया है। जिले में संवेदनशील स्थल डीडीहाट गंगोलीहाट, बेड़ीनाग हैं। इन संवेदनशील स्थलों पर पिरुल हटाने को कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 86 क्रू स्टेशन में सभी कार्मिकों को उपकरण दिए गए हैं। अभी तक आग की छह घटनाओं में नौ हेक्टेयर से अधिक जंगल को नुकसान पहुंचा है। जिले में पिथौरागढ़, अस्कोट, धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग रेंज है। सभी क्रू स्टेशनों में रेंजर समेत पांच से अधिक कार्मिकों की टीम है। कार्मिकों को आग बुझाने के लिए टार्च, फायर रैक, फायर बीटर, वाटर बोतल आदि उपकरण दिए गए हैं। इह साल आग लगाने की एक घटना में एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें