टनकपुर(चंपावत)। कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, सूरज मिश्रा आदि ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर रोडवेज में बसों की कमी को दूर करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि टनकपुर रोडवेज प्रदेश का प्रमुख बस अड्डा है। बसों की खस्ता हालत दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। तत्काल बस देने की मांग की है। इसके अलावा अन्य ज्ञापन में उचौलीगोठ में भू-कटाव का मामला भी उठाया है।