फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग महाविद्यालय में संविदा प्राध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा

Fri, 28 Nov 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय में हंगामा करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। महाविद्यालय में संगीत के संविदा प्राध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। प्राध्यापक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप है। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। सभी ने महाविद्यालय में हंगामा किया और संंबंधित प्राध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस आरोपी प्राध्यापक को कोतवाली ले गई तो विद्यार्थी भी वहीं पहुंच गए और यहां भी हंगामा हुआ। पुलिस ने विद्यार्थियों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संगीत के संविदा प्राध्यापक पर एक छात्रा ने पुस्तकालय में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रा का आरोप है कि संंबंधित प्राध्यापक ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे। छात्रा ने इसकी जानकारी साथियों को दी तो उनमें आक्रोश फैल गया। सभी विद्यार्थी और छात्रसंघ पदाधिकारी ने प्राध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। इस दौरान महाविद्यालय में गहमा-गहमी का माहौल रहा। माहौल को देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में टीम आरोपी प्राध्यापक को कोतवाली ले गई। विद्यार्थियों ने कोतवाली पहुंचकर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। कोतवाल ने विद्यार्थियों को उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत कराया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. पूरन सिंह महरा ने बताया कि संगीत विभाग में संविदा पर तैनात प्राध्यापक की छात्रा के साथ छेड़खानी करने की शिकायत मिली। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जांच के बाद संंबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बोनाल, महासचिव जीवित रौतेला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुहानी बोरा, सांस्कृतिक सचिव दीपिका मनराल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मनीष रौतेला, निखिल धानिक, राहुल पाल आदि ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें