अस्कोट (पिथौरागढ़)। बिजली की लाइन टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम को गांवों में अंधेरा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानागड़ में सोमवार की रात तेज आंधी से बिजली लाइन ध्वस्त हो गई। एसडीओ गिरीश चंद्र पांडेय का कहना है कि शीघ्र आपूर्ति ठीक कर दी जाएगी। (संवाद)