फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से किया 750 किमी का सफर

Sat, 29 Jul 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मनाली से लेह जाते समय खतरनाक रास्तों को पार करते साइकिल सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमालयन साइकिलिंग क्लब से जुड़े पिथौरागढ़ के युवाओं का दल मनाली से 750 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करने के बाद लौट आया है। साइकिल सवारों ने 5380 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खारदुंगला तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाके पर अभियान दल के सदस्यों को ठंड के कारण काफी परेशानी भी हुई। कश्मीर के अशांत क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कई जगह आतंकियों का खतरा भी बना रहा। अभियान सफल होने से युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन


युवाओं का दल पिथौरागढ़ से 10 जुलाई को मनाली तक वाहन से गया। वहां से पूरा सफर साइकिल से तय किया गया। मनाली से दल के सदस्य हिमाचल के कोकसर, दारसा, खरस्यू होते हुए जम्मू कश्मीर के व्हिस्कीनाला पहुंचे। वहां से डिबरिंग, कारू होते हुए लेह पहुंचे। लेह से खारदुंगला, पैंरगोंग, फिर लेह, सोनमर्ग होते हुए श्रीनगर, जम्मू के रास्ते यह दल शुक्रवार की शाम पिथौरागढ़ पहुंच गया। अभियान दल के सदस्य सुरेंद्र पंवार ने बताया कि टीम के सदस्यों को सबसे ज्यादा परेशानी घाटालूफ्स और नुकीला पास की चढ़ाई में आई। घाटालूफ्स जाने के लिए सड़क पर 21 बैंड बने हैं। पूरे इलाके में पानी नहीं मिलता। इतनी चढ़ाई पर चढ़ने के लिए हर साइकिल सवार ने अपने पास पांच-पांच लीटर पानी का इंतजाम कर रखा था।

अभियान दल के अन्य सदस्य जगदीश भट्ट ने बताया कि हिमाचल से आगे बढ़ते ही कई स्थानों पर नाले उफान पर नजर आए। यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन भविष्य में होने वाले साइकिलिंग अभियान के लिए राह भी दिखा दी है। हिमालयन साइकिलिंग क्लब ने अब भूटान तक साइकिल से सफर करने का फैसला लिया है। अभियान दल में वीरेंद्र दरियाल, इमरान हुसैन, मोहन पांडे, राकेश, हिमांशु बिष्ट, सुरेश पांडे, राजेश जोशी और नरेंद्र पंत शामिल हुए। हिमालयन साइकिलिंग क्लब ने इससे पहले जिले में छोटे स्तर के अभियान चलाए थे लेकिन पहली बार वह साइकिल से इतने लंबे सफर में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें