फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला निवासी नीरज बना सेना में अफसर

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले का एक और नौजवान सेना में अफसर बन गया है। दौला निवासी नीरज पांडे के भारतीय सेना का हिस्सा बनने पर उनके पैतृक गांव के साथ ही पूरे जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून में हुई सेना की पासिंग आउट परेड का जैसे ही ग्राम पंचायत दौला (पतलगांव) निवासी उमेश चंद्र पांडे के बेटे नीरज जोशी हिस्सा बने तो उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन गौरवान्वित करने वाले क्षणों के गवाह रहे नीरज की माता गीता पांडे और पिता उमेश चंद्र ने बेटे के कंधों पर स्टार लगाए। बचपन से ही सेना में जाने का इरादा रखने वाले नीरज ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पिथौरागढ़ के न्यू बीरशिवा स्कूल से पास की। बीटैक की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2012 में उनका चयन सीडीएस में हो गया। नीरज के पिता उमेश चंद्र और दादा मुरलीधर पांडे आर्मी में नायब सुबेदार पद से रिटायर हुए हैं। नीरज ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है। पासिंग आउट परेड के समय नीरज के दादा मुरलीधर, दादी जयंती पांडे, नाना हरिनंदन पुनेरा, नानी जयंती पुनेरा, चाचा राजेंद्र पांडे, बसंत पांडे, कैलाश पांडे, बहिन प्रियंका पांडे, विमला नगरकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें