पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कई विकास योजनाओं को विधायक निधि से मंजूरी दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी के साथ ज्ञालपानी, संतरापोखरा, मेल्टी, बेड़ पहुंचने पर बड़ाबे में आईटीआई खोलने, ऐंचोली से बड़ाबे तक सड़क में हाटमिक्स की मंजूरी दिलाने, जीआईसी बड़ाबे का नाम स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा दत्त जोशी के नाम पर रखे जाने के लिए लोगों ने विधायक का आभार जताया। बड़ाबे से संतरापोखरा तक सड़क का काम शुरू कराने, बड़ाबे में शहीद की याद में गेट बनाने, प्राथमिक पाठशाला संतरापोखरा का उच्चीकरण करने, पशु चिकित्सा केंद्र खोलने, आंगनबाड़ी का भवन बनाने की मांग उठाई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने संतरापोखरा सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भरंगणा में मेलास्थल विकास के लिए तीन लाख रुपए स्वीकृत किए। भ्रमण में कांग्रेस नेता भुवन पांडे, तिलकराज जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष किशन वल्दिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह मेहता, मनोज जोशी, गिरीश जोशी साथ थे।