फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडली हत्याकांड के विरोध में कनालीछीना बंद

Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। लाडली हत्याकांड के विरोध में सोमवार को कनालीछीना बाजार बंद रहा। व्यापारियों, छात्रों और अन्य लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लाडली हत्याकांड की प्रतिदिन सुनवाई कर जल्द दोषियों को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

जुलूस में जीआईसी, जीजीआईसी कनालीछीना, ईरा एकेडमी, मदर पब्लिक स्कूल, प्राथमिक पाठशाला के छात्र शामिल हुए। लोग बेटी हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है आदि नारे लगा रहे थे। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था लचर होने, राजनेताओं के हस्तक्षेप और अपराधियों को संरक्षण मिलने से पुलिस व्यवस्था पंगु हो गई है। समाजसेवी मनोहर मनौला ने खुद को जागरूक करने पर जोर दिया। ईरा एकेडमी के प्रबंधक किशोर पंत ने कहा हमें अपने बीच पल रहे दानवों की पहचान करनी होगी।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सुनीता पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया में अश्लील तस्वीरें परोसी जा रही है, इससे भी समाज में गलत संदेश जा रहा है। पालीटेक्निक के छात्र उत्तराखंड बाल विधानसभा के अध्यक्ष सूरज पंत ने कहा कि बालक, बालिकाओं को अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहिए। कुबेर कुमार सिंह ने कहा छोटी सी हिम्मत नया इतिहास रच सकती है। पूनम का कहना था कि बिटिया कमजोर नहीं है, अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखना होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रियंका, कविता दिगारी, हेम बिष्ट, दीपू भंडारी, सुनील भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, हरीश दिगारी, आनंद मेहता, मनोहर बिष्ट, केदार सामंत, होशियार सिंह सामंत, भगवान सामंत, नवीन पांडे, शिव सिंह, दीपक दिगारी, भूपेंद्र दिगारी, मनोहर भंडारी, जगदीश कापड़ी, ललित उपाध्याय ने विचार रखे।
विज्ञापन

लोगों ने उप तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार के माध्यम से मामले में तुरंत फैसले के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। तहसील प्रांगण में हुई सभा में विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए विधानसभा में मामला उठाएंगे। संचालन राजेंद्र सामंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें