फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की खूबसूरती से प्रभावित जूनियर देवानंद

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बॉलीवुड में जूनियर देवानंद के नाम से मशहूर किशोर भनसाली पिथौरागढ़ की खूबसूरती से प्रभावित नजर आए। उत्तराखंड सरकार को फिल्म प्रोडक्शन के लिए यहां सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। फिल्ममेकर यहां की हसीन वादियों को कैद करने के लिए दौड़े चले आएंगे।
विज्ञापन

शरदोत्सव में स्टेज शो के लिए पहुंचे बॉलीवुड के जूनियर देवानंद ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि वह दुनिया के तमाम देशों में घूमे हैं, उनमें कई स्थान उन्हें बेहद पसंद है। उनके पसंदीदा स्थलों में अब पिथौरागढ़ भी सुमार हो गया है। देश के महान गायक किशोर दा के दीवाने जूनियर देवानंद ने बताया कि वह अमेरिका, जापान, कोरिया, न्यूजीलैंड, मस्कट, दोहा, संघाई, अफ्रीका समेत दुनिया के तमाम देशों में किशोर दा के गीतों पर स्टेज शो कर चुके हैं। इसी महीने अमेरिका में उनका स्टेज शो है। किशोर भनसाली सलमान खान के साथ करन अर्जुन, सुनील सेट्टी के साथ गोपी किशन, अक्षय कुमार के साथ सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों काखिलाड़ी, गोविंदा के साथ प्यार दीवाना होता है फिल्म के साथ ही बॉलीवुड की 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। आमिर खान, माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म दिल में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का खिताब मिल चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें