फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक शिक्षण कार्य को दें वरीयता

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के शैक्षिक सेमिनार में सरकारी स्कूलों में गिरती छात्र संख्या पर चिंता जताई गई और छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया गया। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। शिक्षकों से अपील की गई कि वह सिर्फ शिक्षण को वरीयता दें। गैर शैक्षणिक कामों के लिए मना कर दें।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुए सेमिनार में कहा गया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ जाए तो छात्र खुद ही इन स्कूलों के प्रति आकर्षित होंगे। सेमिनार में शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार और प्रसार की जरूरत है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर, प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद उनियाल, महिला नेटवर्क की प्रदेश काउंसलर इंदिरा देवी, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट आदि ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए शिक्षकों को तमाम टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए और स्कूल का वातावरण ऐसा बनाया जाए कि अभिभावक किसी दूसरे विकल्प के बारे में न सोचें।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष एमएस डोबाल, जिला मंत्री करन सामंत, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल, मोहन राम, ईश्वरी दत्त समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें