फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर लगाया आपदा मद में आए धन का दुरुपयोग का आरोप

Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर आपदा मद में आई धनराशि की बंदरबांट करने आरोप लगाया है। धन के दुरुपयोग की कार्रवाई के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पुनर्निर्माण के लिए आए करोड़ों का बजट मिला है, जिसे कांग्रेसियों ने लूट का जरिया बना लिया है। बगैर टेंडर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्माण के ठेके दिए गए हैं। सुमदुम में नदी में खड़ंजा बना दिया गया, जो अब बह गया है। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि बिना काम के भुगतान के लिए कांग्रेस नेता अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं। 16-17 जून 2013 के बाद आपदा की राहत राशि बांटने में अनियमितता की गई है, एक ही परिवार के तमाम सदस्यों को मुआवजा दे दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं हस्तक्षेप कर मामले में लीपापोती की। यदि नहीं जिसके पास घोड़े तक नहीं है उनको 7-7 घोड़ों का मुआवजा दे दिया गया। जबकि वास्तविक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला। ज्ञापन भेजने वालों में भाजपा ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी, महामंत्री कैलाश धामी, अशोक नबियाल, देवी दत्त उपाध्याय, भीम सिंह रावत, राकेश तिवारी, जगत वर्मा, अरविंद सिंह, वीरेंद्र नपलच्याल, प्रेम सिंह धामी, पूरन धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकुम सिंह बिष्ट मनोज नगन्याल, खुशाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें