फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टामानू में ही बनाया जाए बेस अस्पताल

Sun, 07 Sep 2014 05:32 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गोरंगघाटी के 40 ग्राम पंचायतों के लोगों ने पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बेस अस्पताल को मोस्टामानू में बनाए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। गोरंगघाटी संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि मोस्टामानू में प्रस्तावित बेस अस्पताल को दूसरी जगह ले जाने और मोस्टामानू में काम बंद करना क्षेत्र की जनता के साथ ठगी है।
विज्ञापन

भाजपा शासनकाल में बेस अस्पताल के लिए मोस्टामानू में जमीन का चयन हुआ था और वहां पर प्रारंभिक स्तर का काम भी शुरू हो गया था लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोस्टामानू से बेस अस्पताल को शिफ्ट करने का आदेश हो गया। इस फैसले से गोरंगघाटी के लोग खासे आक्रोश में हैं। लोग चाहते हैं कि बेस अस्पताल मोस्टामानू में उसी स्थान पर बने जहां पर इसके लिए पहले जमीन चयनित की गई थी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में संघर्ष समिति ने क्षेत्र की सड़कों को पक्का करने, पिथौरागढ़ से आंवलाघाट होते हुए गंगोलीहाट तक सड़क बनाने, आंवलाघाट से प्रस्तावित पेयजल योजना का लाभ गोरंगघाटी के गांवों को भी देने की मांग की है। पत्र में गोरंगघाटी संघर्ष समिति के सचिव नीलांबर गुरुरानी समेत करीब 24 से पंचायत प्रतिनिधियों के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें