फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक महर ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल, आंवलाघाट पेयजल योजना का मामला लटकाने का आरोप शासन/प्रशासन पर लगाते हुए 2 अक्तूबर से पिथौरागढ़ के गांधीचौक में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार मेरी राजनीतिक हत्या कराना चाहती है।
विज्ञापन

विधायक महर ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को लिखे पत्र में कहा कि लुंठ्यूड़ा में बेस अस्पताल का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस कार्य को शासन/प्रशासन की मिलीभगत से लंबित किया जा रहा है, ताकि जनता में उनकी छवि को धूमिल किया जा सके। लुंठ्यूड़ा में बेस अस्पताल के लिए जमीन चयनित की जा चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री भूमि का निरीक्षण कर चुके हैं। जिले के प्रभारी सचिव ने भूमि का निरीक्षण कर इसे निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया। स्पष्ट है कि सरकार पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल नहीं बनाना चाहती। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आंवलाघाट पेयजल योजना के लिए संघर्ष के बाद धन मिला तो निविदा आमंत्रण में तकनीकी खामियां निकाली जा रही हैं। घोषित तहसीलों में अधिकारी न बैठाने, घोषित स्कूलों का शासनादेश जारी न करने, उच्च शिक्षा में घोषित विषयों को न खोलने से स्पष्ट हो जाता है कि सरकार पिथौरागढ़ की जनता का उत्पीड़न करने के साथ ही मेरी राजनीतिक हत्या कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें