पिथौरागढ़। स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में विभिन्न संस्कृतियों की धूम रही। बच्चों ने कुमाऊंनी, पंजाबी, गढ़वाली और नेपाली संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सांसद अजय टम्टा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
राजकीय संग्रहालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिले के 100 छात्र-छात्राओं को संसद की गतिविधियों को जानने के लिए शीतकालीन सत्र में दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, मुनस्यारी के ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल, पवन जोशी, जनमंच के संयोजक भगवान रावत, प्रकाश परिहार, राकेश देवलाल, संजय भसीन मौजूद थे।