फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस पर सरकारी भवन होंगे रोशन

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। 14 और 15 अगस्त की रात सरकारी भवनों में विशेष रोशनी की जाएगी। 15 अगस्त को सुबह छह बजे से प्रभातफेरी निकलेगी और नौ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रमों को सही तरीके से संचालित करने के लिए संयोजक बना दिए गए हैं। सुबह 11 बजे निर्माणाधीन जेल परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। जिला, महिला और क्षय रोग अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। अपराह्न तीन बजे से जिला पंचायत में विचार गोष्ठी होगी। तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उ नगरपालिका विभिन्न स्मारकों और सार्वजनिक स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाएगी। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल सती, जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें