फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Jul 2014 04:16 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में संगठन ने लंबित समस्याओें पर चिंता जताई। बाद में समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य शिक्षाधिकारी को सौंपा गया। प्रांतीय संगठन मंत्री महेश जोशी की मौजूदगी में हुई बैठक में वेतन विसंगति दूर करने, स्थानांतरण नीति, विद्यालय कोटिकरण की समीक्षा करने, एक परिसर में संचालित स्कूलों को एक ही श्रेणी में रखने, जूनियर हाईस्कूलों में सुरक्षा के लिए रात्रि चौकीदारों की व्यवस्था करने, एसएसए के शिक्षकों को महीने की पहली तारीख को वेतन देने, 55 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों को सुगम में तैनात करने, जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पदों को भरने आदि मुद्दे उठे। बैठक में महेश जोशी को संगठन का जिला संरक्षक, निर्मल किशोर भट्ट को जिला महामंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला मंत्री सुमित्रा ठाकुर ने किया। बैठक में वीरेंद्र चन्याल, विजयलक्ष्मी साह, सीता बोहरा, उमा पांडे, संतोष ततराड़ी, बसंती रावल, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, देवेंद्र कुमार, जीवन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें