फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप टम्टा ने कई वार्डों में की नुक्कड़ सभा

Mon, 21 Apr 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने रविवार को नगर के कई वार्डों में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कांग्रेस को विकास के लिए वोट दें। श्री टम्टा सोमवार को कनालीछीना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

नगर के हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ श्री टम्टा ने जनसंपर्क किया। कांग्रेस सिर्फ विकास पर यकीन करती है। उसके रिजल्ट भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों की दशा तेजी से सुधरने लगी है। पानी का संकट दूर करने के लिए आंवलाघाट से पेयजल योजना मंजूर हो चुकी है। अन्य कई विकास कार्य होने हैं। चुनाव संपन्न होते ही उन पर काम शुरू हो जाएगा। श्री टम्टा ने कहा कि विपक्षियों के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं रह गया है। वह कांग्रेस के शासन में हो रहे विकास कार्यों को देखकर हैरान हैं।
विधायक मयूख महर ने कहा कि प्रदेश सरकार आगे भी कई और काम इस क्षेत्र के लिए कराएगी। मुख्यमंत्री का पिथौरागढ़ से गहरा लगाव है और वह यहां विकास के काम तेज करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मनोज ओझा, अजय महर, बलवीर महर, कुंवर सिंह बोहरा, भास्कर भट्ट, तारा दत्त भट्ट, मुकेश पंत, भुवन पांडे, खीमराज जोशी, रमेश कापड़ी, गोपाल दत्त ओझा, एसपी गुलेरिया, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, सलीम खान, त्रिलोक महर, फरहान अहमद समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें