फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ सीट में कांग्रेस के पक्ष में थी फिजां

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में फिजां कांग्रेस के पक्ष में थी। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा से 6715 वोटों की बढ़त मिली थी। बसपा प्रत्याशी को छोड़कर अन्य प्रत्याशी हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के कुल 77642 मतदाताओं में से 34768 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट में 44.78 प्रतिशत मतदान हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 19019 मत मिले। भाजपा के अजय टम्टा को 12304 मत प्राप्त हुए। बसपा के बहादुर राम धौनी को 1665, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की चंपी आर्या को 247, यूकेडी के रणजीत विश्वकर्मा को 458, लोजपा के यशपाल आर्या को 103, भाकपा माले की सुषमा को 254, निर्दलीय किरन आर्या को 144, गोपाल राम को 70, हरी राम को 504 मत मिले।
इस लिहाज से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से भारी बढ़त मिली थी। यही बढ़त उनकी जीत में प्रमुख कारक रही। इस बार फिर कांग्रेस से वर्तमान सांसद प्रदीप टम्टा, भाजपा से अजय टम्टा ही चुनाव मैदान में हैं। चुनाव समर की गहमागहमी बढ़ रही है। इस बार पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसे बढ़त मिलेगी, 16 मई को आने वाले परिणाम से यह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें