फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय टम्टा ने किया रोड शो

Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने शनिवार को विधायक विशन सिंह चुफाल, पूरन फर्त्याल, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, केदार जोशी आदि के नेतृत्व में चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर में रोड शो किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने मानेश्वर से छतार तक वाहन रैली निकाली तथा छतार से नगर में रोड शो निकाला। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, शिवराज कठायत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, श्यामनारायण पांडेय, गोविंद सामंत, मुकेश महराना शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मरोड़खान से लोहाघाट तक वाहन रैली निकाली। लोहाघाट में टम्टा ने चांदमारी से ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो शुरू किया। इस दौरान सुभाष बगौली, हयात सिंह माहरा, नरेश करायत, योगेश मेहता, दीपक जोशी, दीपक ओली, आनंद राय, भवदेव बिनवाल, बिशन राम, निर्मल माहरा, जीवन गहतोड़ी, हिमेश कलखुड़िया थे।
टनकपुर में हेमेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद, नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार, कमल पंत, विनोद वर्मा, नारायण सिंह महर, रोहिताश अग्रवाल, हरीश हैसियत, गिरीश वर्मा, योगेश जोशी, मुकेश साहू आदि रोड शो में शामिल थे। बनबसा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय, शंकर लाल वर्मा, संजय जोशी, पवन मित्तल, एमआर चंद, उत्तम चंद, दिगंबर पांडेय, कमलेश भट्ट, सुभाष थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें