पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला खेल कार्यालय ने तेनजिंग नार्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2013 के लिए एडवेंचर के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालेे लोगों से आवेदन मांगे हैं। जिला खेल अधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि 2011, 2012, 2013 की उपलब्धियों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि एडवेंचर में उपलब्धि हासिल करने वाले लोग जिला खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।