पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में जून 2013 की आपदा के दौरान अनाथ हुए बच्चों को कक्षा छह में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय के फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि विद्यालय में निर्धारित सीटों में से 30 प्रतिशत सीटों में आपदा प्रभावित बच्चों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अनाथ बच्चों को प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि आवेदनों की संख्या अधिक होने पर कक्षा पांच के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर पात्र छात्र, छात्राओं का चयन किया जाएगा।