फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी की दरों में फिर से विचार किया जाए

Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा और छोटा कैलास यात्रा के दौरान यात्रियों का सामान और यात्रियों को ढोने का काम करने वाले पोनी और पोर्टर्स की मजदूरी में जिला प्रशासन ने इस बार मात्र पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। पोनी, पोर्टर्स यूनियन ने बढ़ोत्तरी को नाकाफी करार दिया है। साथ ही जिलाधिकारी से मांग की है कि मजदूरी की दरों पर फिर से विचार किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने सवारी घोड़े की दर 64 रुपए प्रति किलोमीटर, खच्चर की दर 54 रुपए प्रति किलोमीटर, कुली की दर 54 रुपए प्रति किमी निर्धारित की है। दस हजार फिट से अधिक ऊंचाई पर खच्चर के सामान का वजन 65 किलो से घटाकर 60 किलो किया गया है। इसी तरह कुली का वजन भी 27 किलो से 24 किलो कर दिया गया है। पोनी पोर्टर्स यूनियन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि उनका संगठन इस बार मजदूरी में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मांग कर रहा था लेकिन प्रशासन ने मात्र पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी कर मजदूरों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि पुनर्विचार नहीं किया गया तो जून में शुरू होने वाली कैलास यात्रा के प्रथम बैच को धारचूला में रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें