फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट योजना के टेंडर अब चुनाव के बाद

Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण इस जिले में आंवलाघाट से स्वीकृत पंपिंग पेयजल योजना के टेंडर लगाने का काम अटक गया है। अब 16 मई को आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही योजना के टेंडर प्रकाशित होंगे और काम शुरू हो पाएगा। सरकार ने तीन मार्च को 65.48 करोड़ रुपए की लागत वाली आंवलाघाट पंपिंग योजना को मंजूरी दी थी। जल निगम ने तेजी से टेंडर की प्रक्रिया शुरू भी कर दी थी, लेकिन पांच मार्च को आचार संहिता लग जाने के कारण फिलहाल टेंडर एप्रूव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

जल निगम के अधीक्षण अभियंता एलएम कर्नाटक ने बताया कि अब आचार संहिता के बाद ही योजना का टेंडर कराया जाएगा। विधायक मयूख महर का कहना है कि योजना का शासनादेश जारी हो चुका है। इसके लिए धन भी मंजूर हो गया है। सिर्फ आचार संहिता के कारण काम शुरू करने में थोड़ी रुकावट आ रही है। यह आचार संहिता समाप्त होते ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें