फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के पास बनेगा मुंसिफ कोर्ट का भवन

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। जिला जज सीपी बिजलवान ने बृहस्पतिवार को धारचूला के मुंसिफ कोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। जल्द जमीन हस्तांतरण के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला जज ने मुंसिफ मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीएम कार्यालय से सटी जमीन का निरीक्षण किया। जिला जज ने न्यायालय के लिए जमीन को उपयुक्त बताया। वर्तमान में तहसीलदार न्यायालय से मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय संचालित हो रहा है। पूर्व में न्यायालय के लिए कालिका में जमीन का चयन किया गया था। बीते साल 17 जून की आपदा में प्रस्तावित जमीन बह गई। तब से न्यायालय के लिए सुरक्षित जगह की तलाश थी।
विज्ञापन

हाल में लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला जज को भेजते हुए तहसील के पास खाली पड़ी राजस्व विभाग की जमीन में मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय का भवन बनाने की अपील की थी। जिला जज ने कहा कि न्यायालय भवन बनने से वादकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष वीरविक्रम भंडारी, डीडी भट्ट, भीम सिंह रावत, रुकम सिंह बिष्ट, केएस कुंवर, देवी दत्त उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें