फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस मॉडल में अजंता हाउस रहा अव्वल

Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरुकुल विद्या मंदिर कुमौड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई हैं। खेलकूद के साथ ही साइंस मॉडल प्रतियोगिता की गई जिसमें अजंता हाउस ने पहला, एलोरा हाउस ने दूसरा, तक्षशिला हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल, रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कवि शूल ने कविता पाठ किया। संज्ञीतज्ञ हीरा बल्लभ पांडेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है। शीतकालीन अवकाश के लिए भी बच्चों को तमाम तरह के टिप्स दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से शाकाहार अपनाने के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम संचालन में सुनीता महर, दीपा पुनेड़ा, नरेंद्र बिष्ट, परमानंद भट्ट, मोहम्मद सलीम कुरेसी, हीरा सिंह वल्दिया, पुष्पा मर्तोलिया, मंजू बिष्ट, कविता जोशी, शिरोमणि शर्मा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें