फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने विधायक का पुतला फूंका

Sun, 29 Dec 2013 05:49 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक नारायण राम आर्य पर गंगोलीहाट क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा ब्लाक महामंत्री भगवान चंद के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। चंद ने कहा कि विधायक ने गंगोलीहाट का विकास ठप कर दिया है। धन मिलने के बाद भी डिग्री कालेज भवन का निर्माण शुरू नहीं हो रहा है। गैस एजेंसी का मामला लटका है। विधायक केवल अपने गृहक्षेत्र गणाईगंगोली के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक गंगोलीहाट क्षेत्र की जनता का अपमान कर रहे हैं, इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री ने गंगोलीहाट नगर पंचायत के लिए 20 लाख रुपये का बजट आवंटित करने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कहा कि इन मामलों में विधायक कार्यवाही नहीं कराते हैं तो न केवल उनका गंगोलीहाट आगमन पर विरोध किया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश बोरा ने कहा कि कालेज का भवन न बनने पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पुतला दहन में मोर्चा कोषाध्यक्ष गोकुल बुंगला, राजू बोरा, कोमल परगाईं, कमल टम्टा, रमेश भंडारी, नरेंद्र भंडारी, जगत रौतेला, विजय कुमार, लालू राम शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें