फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल, बरेली के खास ध्यानार्थ...

Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के चंबा के एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह एक नर्स से प्रेम करता है। उसके प्रेम में धोखा देने पर वह सबक सिखाने डीडीहाट यहां आया है। युवक के अनुसार युवती से उसका प्रेम प्रसंग बरेली से चल रहा है जहां पर युवती पहले नर्स की ट्रेनिंग कर रही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरसी लोहनी ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी अस्पताल के पास एक युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने लगा। कांस्टेबल प्रमोद जोशी और हर सिंह ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। युवक के पास से तमंचा और चार जिंदा कारतूस मिले हैं। युवक ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह (24) पुत्र जुल्फी राम निवासी चंबा बताया। युवक के पास नर्स की फोटो भी मिली है। नर्स बरेली की रहने वाली है और डीडीहाट में तैनात है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बरेली में ट्रेनिंग के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चला। प्यार में धोखा खा चुका यह युवक सनक में कोई भी वारदात कर सकता था। युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह धोखा देने वाली प्रेमिका को सबक सिखाना चाहता था। इसलिए वह यहां आया था। युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें