फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा विधेयक का होगा विरोध

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री डा. सुरेश जैन ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए सांप्रदायिक हिंसा विधेयक को लाने जा रही है। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे की अध्यक्षता और जिला मंत्री कैलाश जोशी के संचालन में हुई सभा में डा. जैन ने सांप्रदायिक हिंसा विधेयक को काले कानून की संज्ञा देते हुए कहा कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक रंदीप पोखरिया ने विहिप की कार्यप्रणाली और सेवा कार्य की चर्चा की। सभा को बजरंग दल के जिला संयोजक रवि पांडे, सह संयोजक मनीष पंत, दीपक सिंह बिष्ट, विपिन भट्ट, सागर खत्री, हर्षित, विनीत तिवारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें