फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त हुआ मकान

Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। झुलागाड़ा गांव में एक गरीब का मकान शनिवार की रात ध्वस्त हो गया। मकान के पहली मंजिल टूटकर गौशाले में गिर गई। मकान में घटना के वक्त कोई नहीं था। राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि झुलागाड़ा निवासी डिगर सिंह का मकान कल रात में ध्वस्त हो गया। मकान टूटने की आवाज से मौके पर पहुंचे। डिगर सिंह बीमारी के कारण इस समय हल्द्वानी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे घर में रुकी थी। सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रभावित व्यक्ति गरीब परिवार का है। उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। राजस्व उपनिरीक्षक केके कोठारी ने मौका मुआयना कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें