फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पद रिक्त होने से अभिभावक नाराज

Mon, 25 Nov 2013 05:46 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कालेज मुवानी में शिक्षकों के पद रिक्त होने से अभिभावकों में भारी नाराजगी है। इस बार विद्यालय से जिन शिक्षकों का तबादला हुआ, उनकी जगह प्रतिस्थानी नहीं भेजे गए। विज्ञान विषय में तो प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से रिक्त हैं। अभिभावक रमेश बम ने शिक्षकों की कमी की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी है। उन्होंने कहा है कि स्थानांतरित शिक्षकों की जगह तत्काल तैनाती की जाए। ताकि पठन पाठन में बाधा न पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि व्यवस्था ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे। बताया गया है कि मुवानी इंटर कालेज से इस बार दो शिक्षकों का तबादला तो हुआ लेकिन उनकी जगह नई तैनाती नहीं हो पाई। अभिभावकों ने कहा है कि अब बिना आंदोलन किए शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाएगी। ऐसे में अभिभावकों को लामबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें