फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आए धनोड़ा के जंगल

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम की तपिश जंगलों को अपने आगोश में लेने लगी है। दो दिन पहले धारचूला और झूलाघाट के बलतड़ी में लगी आग पर तो नियंत्रण पा लिया गया। मगर अब पिथौरागढ़ रेंज के धनोड़ा वन क्षेत्र में आग लग गई है। पिथौरागढ़ वन क्षेत्र धनोड़ा के जंगल में एकाएक आग लग गई। ये आग शनिवार रात के वक्त लगी। वन विभाग का कहना है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही वन महकमे की टीम भेजी गई। और कुछ घंटों में आग को फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें