फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल रैली अल्मोड़ा रवाना

Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। 11वीं वाहिनी एसएसबी की पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली मोटरसाइकिल रैली धारचूला से अल्मोड़ा रवाना हो गई है। रैली का समापन 22 फरवरी को रानीखेत में होगा। दल में 35 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

रैली को रिटायर्ड आईजी हेम चंद्र खर्कवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट एसडी सेरेखाने ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी ही नहीं बहुत जरूरी हो गया है। इसी से आनी वाली पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। इस काम में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। एवरेस्ट विजेता पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल ने लगातार कम होते जंगलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान को रोकने के लिए नियम तो काफी बना दिए गए हैं, लेकिन उनका धरातल पर पालन नहीं के बराबर हो रहा है। कहा कि सरकार को इस दिशा में गंभीरता से पहल करनी होगी।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने भी अभियान को सराहनीय बताते हुए कहा कि रैली के माध्यम से लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता देवकृष्ण फकलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भपेंद्र थापा। अशोक कुमार, जगदेव डोगरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें