थल। 28वीं महिपाल दा स्मृति जिला स्तरीय चेलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कालीनाग तूफान क्लब कौली और क्रिकेट क्लब कोटगाड़ी के बीच हुए मुकाबले में कौली की टीम तीन विके ट से विजयी रही।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कोटगाड़ी की टीम 13 ओवर में 127 रन में आल आउट हो गई। कोटगाड़ी की ओर से मनीष सिंह ने 21 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कौली की टीम ने 14.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कौली की ओर से महेश कुमार ने 27 गेंद खेलकर चार छक्के, चार चौके मदद से शानदार अर्धशतक (53) जमाया। महेश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर उमेश अल्मिया और प्रदीप कुमार थे। स्कोरिंग अर्जुन कार्की और मोहित बिष्ट ने की।
आयोजक महेंद्र जंगपांगी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को आकर्षक ट्राफी के साथ ही 12 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उप विजेता टीम को छह हजार रुपये नकद के साथ ही पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग देने वाले लोगों का आभार प्रकट किया है।