पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में शरदोत्सव की रंगारंग शुरुआत हो गई है। विधायक मयूख महर ने शरदोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार से शरदोत्सव को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
शरदोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का मेलाधिकारी पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के साथ ही उनकी टीम ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में छलिया दल ने शानदार प्रस्तुति दी। विधायक महर ने शरदोत्सव के आयोजन के लिए नगरपालिका की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से संस्कृति संरक्षण में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव से पिथौरागढ़ को एक नई पहचान मिली है। विधायक ने सरकार से शरदोत्सव की मदद कराने का भरोसा दिलाया।
मेलाधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के साथ ही तमाम अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शरदोत्सव का लगातार आयोजन जनता के सहयोग से ही संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक चलने वाले शरदोत्सव से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होगा। प्रदेश के साथ ही विभिन्न प्रांतों के दल शरदोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद थे