फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार चुने गए

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश और मंडल स्तर की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।
नैनीताल के ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र कांडपाल की देखरेख में संपन्न हुए चुनावों में प्रांतीय अध्यक्ष पद पर हरिद्वार के विनोद कुमार का चयन हुआ। हरिद्वार के ही सुखवंश सिंह को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। देहरादून के आशीष वर्मा प्रांतीय महामंत्री बने और चंपावत के साजिद सिद्दीकी को प्रांतीय कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला। इसके अलावा टिहरी के राजेंद्र सिंह पुंडीर, ऊधमसिंहनगर के देवप्रकाश चक्रवर्ती, पिथौरागढ़ के प्रवीण दीनियां, चमोली के हर्षपति चमौली, नैनीताल के पीतांबर बृजवासी को प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। हरिद्वार के विमल प्रताप सिंह और विपिन चंद्र पंत संयुक्त मंत्री, देहरादून के आशीष जोशी, बागेश्वर के दिनेश खेतवाल, चंपावत के पूरन राम टम्टा संगठन मंत्री, देहरादून के अजय गोयल आडीटर, चंपावत के विशन सिंह गर्व्याल सांस्कृतिक मंत्री बने हैं। चंपावत के ललिता प्रसाद पाठक को प्रांतीय संरक्षक का दायित्व दिया गया है। देहरादून के राजेंद्र सिंह सेमवाल और नैनीताल के रमेश तिवारी प्रांतीय सलाहकार बनाए गए।
विज्ञापन

हरिद्वार के धीरज कुमार शर्मा को गढ़वाल मंडल और नैनीताल के अनिल शर्मा को कुमाऊं का मंडल अध्यक्ष, केदार सिंह गुसाईं को गढ़वाल मंडल और ऊधमसिंहनगर के गोपाल पांडेय को कुमाऊं मंडल का महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बाद में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ की दिलाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार और प्रांतीय महामंत्री आशीष वर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उनको यह दायित्व सौंपा गया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुसाईं सिंह किरौला ने की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें